फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवपुरी में बुखार का कहर, घरों में ही करा रहे इलाज

Sun, 05 Oct 2025 10:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में बुखार से पीड़ित मरीज। संवाद (पड़ताल की खबर के साथ)
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव शिवपुरी के लगभग आधे घरों में बुखार का प्रकोप है। गांव में लगभग 250 घर हैं। इनमें से सौ से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुखार पीड़ितों का अफजलगढ़, जसपुर तथा धामपुर के अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। वे गांव में डेंगू और चिकनगुनिया फैलने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार गांव के नरेश कुमार के घर के छह, मेघराज सिंह के पांच, अमिताभ, परवीन सिंह, गणेश सिंह, सुरेश, शिवराम, हीरा, नवनीत और मोहन सिंह के घर के चार-चार सदस्य, चौखे, विशाल और मनीराम के तीन, गौतम सिंह, दयाराम, भोजराज और खूब सिंह के घर के दो-दो, कमलेश के घर से आठ सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा गांव में अन्य घरों में भी काफी लोग बीमार हैं जो अफजलगढ़, जसपुर, धामपुर व अन्य स्थानों पर भर्ती रहकर अपना उपचार करा रहे है। गांव निवासी नरेश कुमार, मेघराज सिंह का कहना है कि गांव में करीब 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। चौखे सिंह का कहना है कि उनके परिवार में तीन लोग बुखार से पीड़ित हैं। अमिताभ का कहना है कि अधिकांश बुखार पीड़ितों की प्लेटलेट्स काउंट कम आ रही हैं तो कुछ को डेंगू पीड़ित बताया जा रहा है। उधर, पीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्वेश निराला का कहना है कि गांव में चार दिन से शिविर लगाया जा रहा है।
गांव में लगाया गया शिविर, 70 मरीजों की जांच
गांव शिवपुरी में रविवार को शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी कासमपुर गढ़ी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि शिविर में करीब 84 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बुखार के 70 रोगियों की खून की जांच कराई गई है। चिकित्साधिकारी ने बताया कि 11 लोगों की डेंगू की रेपिड जांच की गईं। सभी निगेटिव आई हैं।

अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में बुखार से पीड़ित मरीज। संवाद (पड़ताल की खबर के साथ)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें