फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हरेवली में चार शावकों के साथ दिखाई दी मादा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना छिलाई कर रहे किसान ने शोर मचाया तो गुलदार ने हमले का प्रयास किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन क्षेत्र के गांव हरेवली के जंगल में मादा गुलदार के चार शावकों के साथ दिखाई दी। गन्ना छिलाई कर रहे किसान ने शोर मचाया तो गुलदार ने उस पर हमले का प्रयास किया। किसान ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।
हरेवली निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को अपने खेत पर गन्ने की छिलाई करने गया था। खेत के बाहर मादा गुलदार चार शावकों के साथ घूम रही थी। उसने शोर मचाया तो मादा गुलदार ने उस पर हमला का प्रयास किया। वह शोर मचाता हुआ गांव की ओर दौड़ा। आसपास में काम कर रहे किसान विनोद कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार, टिंकू आदि ने एकत्र होकर शोर मचाया। लोगों को देख मादा गुलदार शावकों के साथ गन्ने के खेत में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को कहना है कि एक माह से मादा गुलदार ने डेरा जमा रखा है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया। अब वह अपने चार शावकों के गन्ने के खेतों में रह रही है। किसान अपनी खेती का काम करने के लिए टोलियां बनाकर जा रहे हैं।
वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में लाया गया है। मौके पर टीम को भेजा जा रहा है। लोकेशन पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें