बिजनौर। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के नाम से उत्पीड़न की शिकायत की गई। शिकायत में महिला ने डिप्टी सीएमओ पर बुरी नजर से देखने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की बात कही। वहीं, बुधवार को महिला उत्पीड़न कमेटी के सामने महिला कर्मचारी ने कोई शिकायत नहीं करने की बात कही।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले डाक के जरिए एक महिला कर्मचारी के नाम से विभाग में शिकायत की गई। शिकायत में कहा कि वह डिप्टी सीएमओ डाॅ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा के अधीन काम करती है। डिप्टी सीएमओ उसे बुरी नजर से देखते हैं। बाद में सीएमओ ने जांच के लिए महिला उत्पीड़न समिति को पत्र लिखा। बुधवार को समिति अध्यक्ष डॉ. प्रभा रानी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा और महिला कर्मचारी के लिए बयान लिए। समिति अध्यक्ष डॉ. प्रभा रानी ने बताया कि महिला कर्मचारी ने अपने बयान में कोई भी शिकायत करने से मना किया है। समिति अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। वहीं, डिप्टी सीएमओ ने सभी आरोप गलत बताए।
समिति के सामने महिला ने अपने बयान में उत्पीड़न की कोई पुष्टि नहीं की। फर्जी शिकायत करने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जाएगी।
डाॅ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर