फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला एकाउंटेंट ने लगाया रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। ब्लॉक क्षेत्र में तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर पर क्लस्टर लेबल फेडरेशन (सीएलएफ) की एकाउंटेंट ने अवैध रूप से रुपये मांगने और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता रजनी देवी का आरोप है कि ब्लॉक मिशन मैनेजर ने उनसे कई बार रुपयों की मांग की। आरोप है कि उनसे महंगे उपहार और शराब की मांग की जाती रही। कई बार ब्लॉक कार्यालय बुलाकर धन लिया गया, जबकि विकास भवन में आयोजित बैठकों के दौरान भी उनसे रुपये लिए गए। विरोध करने पर उन्हें सीएलएफ एकाउंटेंट पद से हटाने की धमकी दी गई। साथ ही, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भविष्य में किसी भी भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने की चेतावनी भी दी गई। बीडीओ कमल चौहान का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें