फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशांत के परिजनों को भाजपा की ओर से पांच लाख रुपये की दी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव हैजरपुर में पिटाई के बाद मृतक प्रशांत की मौत प्रकरण में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने गांव पहुंचकर परिजनों को पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये की मदद दी। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल गांव हैजरपुर में मृतक प्रशांत के घर पहुंचकर परिजनों से मिला। पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने बताया कि जहां प्रशांत सैनी के पीड़ित परिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये की नकद धनराशि दी गई तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशांत की पत्नी या उसके भाई को जो भी उनकी योग्यता है, उसके अनुसार आउटसोर्सिंग पर नौकरी दिलाई जाएगी। प्रभारी मंत्री कपिल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, डीएम जसमीत कौर, एएसपी कृष्ण गोपाल सिंह, जिला मंत्री केशव चौधरी, जिला महामंत्री दिनेश सैनी, मीनू चौहान, राकेश कुमार, मोहित अग्रवाल, विकास गुप्ता रॉकी, पवन अग्रवाल, अवनीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें