फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के डर से कई विभागों ने निकाले टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के डर से कई विभागों ने निकाले टेंडर
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता कब लग जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन एक या दो दिन में लगी तो कई विभागों के टेंडर फंस जाएंगे। वहीं, कई विभागों ने निविदाएं खोलने में जल्दबाजी करते हुए वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं। फिर भी सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग समेत अन्य सरकारी संस्थाओं के पचास से अधिक कामों की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिनका खुलना या नहीं खुलना आचार संहिता पर निर्भर करेगा।
निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशन हो चुका है, जिसके साथ ही आचार संहिता लगने की तैयारी शुरू हो गई है। दस से पंद्रह जनवरी तक आचार संहिता लग जाने की उम्मीद है। आचार संहिता लगने की सुगबुगाहट के बीच विभागों ने विकास कार्यों को कराने के लिए तेजी से काम किया। निविदाएं आमंत्रित की गईं, कुछ निविदाएं खोल कर वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। अब आचार संहिता के वक्त में भी काम होता रहेगा। सिंचाई विभाग की बात करें तो नहर निर्माण और अन्य कामों के लिए मध्य गंगा नहर खंड पांच ही तीस से ज्यादा कामों की निविदाएं आमंत्रित कर चुका हैं। निविदा खुलने की तारीख तो तय है, लेकिन आचार संहिता की नहीं। ऐसे में अगर आचार संहिता लगी तो ये निविदाएं फंस जाएंगी। जिन पर आचार संहिता हटने के बाद ही काम हो सकेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग भी तीस से अधिक कामों की निविदाएं आमंत्रित कर चुका है। हालांकि दो दर्जन से अधिक कामों की निविदाएं खोलकर वर्क आर्डर जारी किए जा चुके हैं। अब बाकी निविदा आचार संहिता पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

नहीं हो सकेंगे नए काम
आचार संहिता में सिर्फ जरूरी काम ही कराए जाने का प्रावधान होता है। जैसे किसी सड़क की मरम्मत तो कराई जा सकती है, लेकिन नई नहीं बनवाई जा सकती। कोई भी ऐसा विकास कार्य नहीं कराया जा सकता, जिसमें सरकार की घोषणा झलक रही हो।
पालिका में 12 काम कल से होंगे शुरू
नगर पालिका बिजनौर ने हाल ही में 12 विकास कार्यों के लिए निविदाएं मांगी थीं, जोकि आचार संहिता से पहले ही खुल गई हैं। इन पर कल से काम शुरू होगा। हालांकि केवल एक निविदा आचार संहिता के फेर में लटक सकती है। यह जानकारी चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने दी।
बीस से अधिक काम कराने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है, अगर आचार संहिता में देरी होती है तो खुल जाएंगी। हालांकि खोल कर रख लेते हैं, वर्क आर्डर बाद में जारी होता है। प्रत्यासा में आमंत्रित की गई हैं - बीएस चाहर, अधिशासी अभियंता, मध्य गंगा नहर खंड पांच
विज्ञापन

क्या मालूम आचार संहिता कब लगेगी। इसलिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। आचार संहिता देर से लगी तो निविदाएं खुल जाएंगी। वरना बाद में खोली जाएंगी। हालांकि पुराने काम कराते रहेंगे। नया काम नहीं होगा - सुनील सागर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें