नहटौर में सड़क दुर्घटना में मरे बाइक सवार की मौत पर विलाप करते परिजन।
नहटौर-हल्दौर मार्ग पर हुआ हादसा, पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सिजौली निवासी बरम सिंह बृहस्पतिवार की शाम अपनी पुत्री खुशबू और कामिनी के साथ किसी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। नहटौर-हल्दौर मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम जिरौठी के पास उसकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बरम सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि खुशबू और कामिनी की हालत को गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र रवि की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।