पिता-पुत्र स्वयं ही सीएचसी पहुंचे
नहटौर। गले में दिक्कत होने पर पिता पुत्र स्वयं ही सीएचसी पहुंचे। जहां से संदिग्ध मानते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। नहटौर क्षेत्र के एक गांव में पिता पुत्र को गले में दिक्कत होने पर कोरोना के लक्षण लगने पर दोनों खुद ही सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरु चरन का कहना है कि दोनों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।