धामपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सफाई कर्मियों को कर्मयोद्वा सम्मान से नवाजा।
- फोटो : DHAMPUR
मुस्लिम समुदाय ने सफाई कर्मियों को कर्मयोद्धा सम्मान से नवाजा
धामपुर। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए नियमित रूप से सफाई करने वाले कर्मचारियों को कर्मयोद्धा के सम्मान से नवाजा गया।
मुस्लिम समाज के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। मास्टर शमशेर अली, सभासद फरीद अहमद, कारी राशिद हमीदी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। नागरिकों ने कर्मयोद्धा रविंद्र कुमार, अनूप कुमार, गुलाब सिंह, सुशील कुमार, राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। कर्म योद्धाओं को देश का सच्चा सिपाही बताया। इस अवसर पर मुमताज आढ़ती, नौशाद आलम शाद, डा नसीर अहमद, नौशाद अंसारी, मास्टर कासिम, मोहम्मद नाजिम, गुड्डू , रईस अहमद, सलीम अहमद आदि शामिल रहे।