दपुर के गांव चौंधेड़ी में गुलदार के हमले से घायल पिता पुत्र। संवाद
चांदपुर। गांव चौंधेड़ी में गुलदार ने हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। गुलदार के लगातार हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
शनिवार की दोपहर गांव चौंधेड़ी निवासी करतार सिंह अपने पुत्र राहुल कुमार के साथ खेत में गन्ना छील रहे थे। अचानक गुलदार ने करतार सिंह पर हमला कर दिया। पिता पर गुलदार के हमले को देख पुत्र राहुल बचाने आया तो गुलदार ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को सी॓एचसी स्याऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
तीन दिन पूर्व भी गुलदार ने गांव निवासी रईसुद्दीन व रीनू को भी हमला कर घायल कर दिया था। करीब एक माह पूर्व जंगल में चारा लेने गई महिला सुमन की भी गुलदार के हमले से मौत हो गई थी। करीब एक माह में हुई तीन घटनाओं से गांव में दहशत पसरा हुआ है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है।
ग्रामीणों ने की गुलदार पकड़ने की मांग : ग्रामीण रेशपाल सिंह, आशू कुमार, अशोक कुमार, होशियार सिंह, योगराज सिंह, ओमपाल सिंह, जगबीर सिंह, नवीन कुमार आदि का कहना है कि गुलदार की दहशत से बच्चे भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। किसान अपने जंगल भी नहीं जा पा रह है। जिससे पशुओं के चारे का भी संकट आ चुका है। किसानों ने वन विभाग गुलदार पकड़ने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि जंगल के चारों ओर से जाल लगा रखे थे। खेत के आसपास पिंजरे भी लगाए गए थे। लोग सतर्कता बरतें।