महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क दुर्घटना में बिजनौर निवासी पिता-पुत्री की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मचा है। दोनों के शव मंगलवार को स्योहारा पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, पिता-पुत्री का एक साथ जनाजा उठा तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।