फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उर्वरक बिक्री केंद्र में चोरी में पिता-पुत्री गिरफ्तार

विज्ञापन
चांदपुर में चोरी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी पिता और पुत्री। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के उर्वरक बिक्री केंद्र में चोरी करने में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने मुजफ्फरनगर और बिजनौर में चोरी की कई वारादातों को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि 25 सितंबर को विनोद कुमार ने थाना चांदपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि जलीलपुर ब्लॉक में संचालित उर्वरक बिक्री केंद्र की दुकान का गल्ला तोड़कर करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान योगेंद्र निवासी ग्राम गुनारसा, सहारनपुर और उसकी पुत्री लक्ष्मी के रूप में की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऐसी दुकानों को निशाना बनाते थे, जहां दुकानदार या वहां मौजूद लोग आसानी से उनकी बातों में आ जाते थे। बातचीत में उलझाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लेते थे।
उन्होंने बिजनौर के धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात और चांदपुर क्षेत्र के अलावा मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी दुकानों से चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। आरोपी योगेंद्र अपनी बेटी को साथ इसलिए रखता था ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। पहचान छिपाने के लिए बिना नंबर प्लेट की बाइक और सीसीटीवी से बचने के लिए हेलमेट लगाकर रखते थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें