फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रिश्ते के भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी फारुख की हत्या

Wed, 30 Apr 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/किरतपुर। सऊदी से वापसी और घर पर रहकर कामकाज करना रिश्ते के भांजे को नहीं भाया। आरोपी ने दोस्त का सहारा लेकर मामा फारुख के कत्ल की पटकथा लिख डाली। असरगरपुर के जंगल में मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम असगरपुर गांव के जंगल में मालन नदी तटबंध पर बाइक पर सवार होकर पहुंचे। जिसमें दो युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर थी और भाग निकले। मृतक की शिनाख्त फारुख (35) पुत्र हसीनुद्दीन निवासी मोहल्ला ढोलकियान के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के संबंध रिश्ते के भांजे मेहरबान से हो गए थे। इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट : मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसके भाई नईम पुत्र हसीनुद्दीन निवासी मोहल्ला ढोलकियान किरतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मेहरबान पुत्र अहसान और उमर पुत्र जुल्फकार को नामजद कराया है। आरोपी किरतपुर के मोहल्ला अफगानान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले खरीदा तमंचा : पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ कि हत्या को अंजाम देने के लिए पास के ही गांव से पांच दिन पहले तमंचा खरीदा था।
सीसीटीवी फुटेज से सुलझी हत्या की गांठ : सोमवार की शाम फारुख का गोली लगा शव असगरपुर के जंगल में मालन नदी के तटबंध के पास पड़ा मिला था। हत्यारे सिल्वर रंग की बाइक से भाग निकले थे। पुलिस ने पास के गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो दोनों आरोपी बाइक से जाते नजर आए। फुटेज लोगों को दिखाई गई तो एक ग्रामीण ने पहचान लिया कि एक आरोपी जिम में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें