धामपुर चीनी मिल यार्ड में गन्ने से लदे वाहन।
- फोटो : DHAMPUR
गन्ने आपूर्ति को लेकर किसानों में मची आपाधापी
धामपुर। गन्ने की आपूर्ति कराने को किसानों में आपाधापी मची है। बुधवार सुबह मिल यार्ड में गन्ने से लदे वाहनों के जमा होने से जैतरा शुगर मिल तक करीब एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी हुई। चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह का कहना है कि किसान गन्ने की आपूर्ति को लेकर परेशान न हो। जब तक खेतों में खड़ा गन्ना खत्म नहीं होगा। चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त नहीं होगा।
क्षेत्र के किसान मुखराम सिंह, करन सिंह, भूपाल सिंह, मोहम्मद वाहिद का कहना है कि उनके पास अभी काफी गन्ना खड़ा है। गन्ना विभाग की ओर से कलेंडर में जो पर्चियां लगाई थीं। वह खत्म हो गई है। वह गन्ना बांड भरवाने को गन्ना समिति के चक्कर लगाने को विवश हो रहे है। समिति के अधिकारियों की ओर से उनके गन्ना बांड नहीं भरवाए जा रहे हैं। हालांकि मिल जीएम ने भरोसा दिया है कि परेशान न हो। चीनी मिल तभी बंद होगी। जब किसानों का खेतों में खड़े गन्ने की पेराई हो जाएगी।