बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की मासिक बैठक गन्ना समिति के प्रांगण में संपन्न हुई। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा पंजाब के किसानों के आंदोलन पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। पंजाब के आंदोलित किसान नेताओं से भी लगातार बातचीत चल रही है। कहा कि किसानों की मांगे जायज है। सरकार को जल्द से जल्द विचार कर किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने बेसहारा पशुओं व गुलदार हमलों से किसानों को जल्द से जल्द निजात दिलाने, बकाया भुगतान तुरंत कराया जाए, जनपद के किसानों को मुफ्त में चीनी मिल की मैली उपलब्ध कराई जाने, गन्ना बीज 370 के हिसाब से ही किसानों उपलब्ध कराने, ब्लॉक अफजलगढ़ के अलीपुर का पट्टाघाट, रानी नांगल, अल्हेपुर मुबारक मौजों की सीज खतौनी तुरंत खोली जाने, नगीना मार्ग चक्कर चौराहे से पैदी तक सही कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि जिले की तहसीलों में भ्रष्टाचार पूरी तरह व्याप्त है। अधिकारी किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान नहीं कर रहे हैं। किसान 20 फरवरी को चांदपुर तहसील में तहसील स्तरीय पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
अंत में भवानीपुर के सैनिक अमर शाहिद नितिन ढाका तथा ब्लॉक अध्यक्ष बढ़ापुर बिजेंद्र सिंह की माता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। नतेन्द्र प्रधान के संचालन में हुई बैठक में रामफल मुखिया, अतुल बालियान, गोल्डी, समरपाल सिंह, उत्तम कुमार, रामेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, उदयवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, महबूब, सरदार महल सिंह आदि उपस्थित रहे।