वोट के एजेंडे तक सीमित नहीं रहेंगे किसान : दिगंबर सिंह
बिजनौर। किसान सम्मान महापंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में हंगामा कराकर सिख समाज की पगड़ी उछालने की कोशिश की थी। धरना स्थल की बिजली, पानी काटकर भय बैठाने की कोशिश की गई, लेकिन सरकार की इस हरकत से किसान आंदोलन में जान आ गई। कहा कि किसान अब राजनीतिक दलों के वोट के एजेंडे तक ही सीमित नहीं है। युद्धवीर सिंह ने कहा कि किसानों ने दिल्ली में एक डिग्री तापमान में भी धरना दिया। ओले पड़े और बारिश ने कहर बरपाया, लेकिन फिर उनकी हिम्मत नहीं टूटी। एटी गंगाधर ने कहा कि हक की लड़ाई में पूरे देश के किसानों को एक होना होगा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि विदेशी कंपनियों के दबाव में सरकार ने तीनों कानून बनाए हैं। कैलाश लांबा ने कहा कि तीनों कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान धर्मवीर धनकड़, रामौतार सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी, अतुल कुमार, धर्मेंद्र राठी, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, विधायक नईमुल हसन, मनोज पारस, तसलीम अहमद, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, मनोज पारस, विनोद कुमार, नीरज चौधरी, प्रभा चौधरी आदि मौजूद रहे।