फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गन्ना मंत्री का घेराव करने शामली जाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज गन्ना मंत्री का घेराव करने शामली जाएंगे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। चीनी मिल नजीबाबाद की पेराई क्षमता बढ़ोत्तरी की घोषणा पर कार्रवाई न होने से नाराज किसान नजीबाबाद चीनी मिल परिसर में आज पंचायत करेंगे। इसके बाद गन्ना मंत्री के घेराव के लिए शामली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, युवा प्रांतीय अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह के नेतृत्व में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के गन्ना विभाग परिसर में आज किसानों की पंचायत होगी। तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा की गई नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की घोषणा पूरी न होने से किसान नाराज हैं। भाकियू ने एक माह पूर्व पेराई क्षमता बढ़ोत्तरी, गन्ना मूल्य भुगतान सहित कई मांगों को लेकर गन्ना मंत्री का घेराव करने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता के बाद हल न निकलने पर किसानों ने पहले नजीबाबाद चीनी मिल परिसर में प्रात: आठ बजे से पंचायत करने, उसके बाद दिन में लगभग एक बजे गन्ना मंत्री के घेराव के लिए शामली कूच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें