फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इनायतपुर गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा

Sun, 21 Jan 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हरेवली के इनायतपुर गन्ना केंद्र पर हंगामा करते किसान । स्रोत किसान
विज्ञापन
हरेवली (बिजनौर)। अफजलगढ़ शुगर मिल के इनायतपुर गन्ना क्रय केंद्र पर घटटौली के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि धर्म कांटे और गन्ना केंद्र की तौल में एक क्विंटल गन्ने की घटतौली पकड़ी गई है। इस मामले को लेकर किसानों ने चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर किसान केंद्र पर एकत्रित हुए किसानों ने आरोप लगाया कि धर्म कांटे की तौल में और गन्ना केंद्र की तौल में अंतर आ रहा है। इसका जवाब अधिकारियों को देना होगा। किसानों ने तौल बंद करा कर केंद्र पर जमकर हंगामा किया। मौके पर गन्ना प्रबंधक चमन सिंह ने किसानों को समझाया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे को ठीक कराया। जिस पर किसान शांत हुए। देर शाम तक भी केंद्र पर तौल नहीं हो सकी।
इनायतपुर निवासी वकील अहमद, बाबू सिंह, मुमताज अहमद, खालिद, अलीम महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गफ्फार, अकील, सोनू, राजेश कुमार, सोमपाल सिंह सहित कई किसानों का आरोप है कि पिछले तीन दिन से अफजलगढ़ शुगर मिल द्वारा संचालित गन्ना केंद्र पर तौल लिपिक घटतौली कर रहा था। किसानों को शक हुआ तो वे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को धर्म कांटे पर वजन करने ले गए। फिर आकर केंद्र पर तुलवाया तो उसमें एक क्विंटल गन्ने का बेलैंस निकला। जिस पर किसानों और तौल बाबू में काफी नोकझोंक हुई। करीब तीन घंटे तक तौल बंद रही। किसानों चेतावनी दी कि यदि फिर से गड़बड़ी हुई तो अधिकारियों को बंधक बनाकर आंदोलन होगा। गन्ना प्रबंधक ने भरोसा दिया है कि गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें