फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली उत्पादन के लिए पानी की निकासी से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दीपावली पर कालागढ़ बांध में बिजली उत्पादन के लिए रामगंगा नदी में छोड़ा गया था पानी
विज्ञापन

- खेतों में अब तक भरा है पानी, नहीं हो रही गन्ने की छिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। दीपावली पर कालागढ़ बांध में बिजली उत्पादन किया गया था। इसके चलते रामगंगा नदी में पानी की निकासी रही। इससे किसान परेशान हैं। दरअसल, किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है। यही वजह है कि किसानों गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहे हैं। गन्ना पर्ची निरस्त होने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

किसान राजपाल, नंदराम, अनिल, बलराम, जयपाल, राजीव, महावीर, लाल सिंह, रामचरन, भोपाल व ज्ञानचन्द्र आदि का कहना है कि उनके खेत आलमपुर और माननगर के निकट रामगंगा नदी के किनारे पर है। दीपावली पर बिजली उत्पादन के लिए कालागढ़ डैम से रामगंगा नदी में पानी की निकासी की गई। कहना है कि अभी तक खेतों पर पानी भरा है। इस कारण सेह खेतों पर गन्ने की छिलाई करने नही जा पा रहे है। उन्हें चारा लाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों की चीनी मिल से गन्ने की पर्चियां आई हुई है। गन्ना छिलाई न होने से किसानों को अपनी पर्ची के भी निरस्त होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें