फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्दौर- बिलाई मिल पर अब किसान महिलाओं ने शुरू किया अनशन

Sat, 21 Jan 2023 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीस दिनों से जारी है धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बिलाई चीनी मिल पर बकाया भुगतान को लेकर शनिवार को पांच किसान महिलाओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया गया। पिछले बीस दिनों से इस चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन चल रहा है।
शनिवार को किसानों के गन्ने का गत वर्ष और चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने को लेकर 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रहा। गांव धनौरी निवासी केलो देवी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल सिंह, रेशमा देवी पत्नी संजय सिंह, करनदेई पत्नी वीर सिंह, सोनी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह व गांव खेड़की टप्पा निवासी कमला देवी पत्नी मुन्नू सिंह अपने पौत्र शिवांश समेत पांच महिलाओं ने घरेलू कार्य छोड़कर किसानों की हित में आरपार की लड़ाई के लिए शनिवार को क्रमिक अनशन शुरू किया।
विज्ञापन

किसान महिलाओं का कहना है कि मिल गेट पर दो जनवरी से बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान न मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा क्रमिक अनशन किया जा रहा है। किसान भूखमरी के कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों की उच्च शिक्षा, उनकी शादी व घरेलू सामान के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल द्वारा किसानों के गन्ने का जब तक समस्त बकाया भुगतान नहीं मिल महिलाओं द्वारा आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए अपना समर्थन देकर पीछे नहीं हटेंगी। जिला संयोजक भीम सिंह, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, आईटी सेल मुरादाबाद मंडल प्रभारी गौरव कुमार, युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू, जिला उपाध्यक्ष कावेंद्र सिंह, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष सुजान सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, अंकुल चौधरी, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, पतराम सिंह आदि कार्यकर्ताओं का कहना है कि मिल द्वारा गत वर्ष व चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान नहीं मिल जाता क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें