फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - गुलदारों के बढ़ते हमलों पर किसानों ने वन संरक्षक को घेरा

Fri, 04 Aug 2023 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जाफराबाद और वालिया रेजिडेंसी में वन अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की
विज्ञापन

- गुलदारों को ढूंढकर मारने की अनुमति देने पर अड़े किसान, विभाग की कार्यप्रणाली पर भी रोष
फोटो - 04एनजेडबी07ए, 07बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। नरभक्षी गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों से गुस्साए किसान संगठनों ने प्रधान प्रमुख वन संरक्षक और वन अधिकारियों का घेराव किया। किसानों ने जाफराबाद और वालिया रेजिडेंसी में वन अधिकारियों का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली का भी विरोध किया। किसान गुलदारों को मारने का आदेश देने की जिद पर अड़े रहे।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) और भारतीय किसान यूनियन (अ) ने लखनऊ से आए प्रधान प्रमुख वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा, सीसीएफ बरेली विजय सिंह, सीसीएफ मुरादाबाद रमेश चंद्रा और बिजनौर के वन अधिकारियों पर नरभक्षी गुलदार को पकड़ने और जानलेवा हमलों को रोकने में नाकामी पर रोष व्यक्त किया। भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष रोहिताश सिंह, सुखवेंद्र सिंह, रामोद सिंह, कुलदीप मोर, सुनील चौधरी, जितेंद्र हुड्डा, नरपाल सिंह, मो. ताहिर के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को वालिया रेजिडेंसी पर प्रदर्शन करते हुए वन अधिकारियों का घेराव किया।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर राममुसाफिर यादव और सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह पर अभद्रता और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए निलंबन और स्थानांतरण कराने की मांग की। पीसीसीएफ ने सीसीएफ को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। पीसीसीएफ के गुलदारों के आतंक से 15 दिन में मुक्ति दिलाने के आश्वासन के बाद भाकियू (भानु) ने धरना समाप्त किया।
उधर, भारतीय किसान यूनियन (अ) के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र पहलवान, होशियार सिंह, नरदेव और मनप्रीत ने जाफराबाद वन विभाग के गेस्ट हाउस पर लखनऊ से आए पीसीसीएफ, सीसीएफ बरेली व मुरादाबाद से क्षेत्रीय वनाधिकारियों से वार्ता की। बाबूराम तोमर ने नरभक्षी गुलदार और किसानों पर हमला करने वाले गुलदारों को शूटआउट करने के आदेश का दबाव बनाया। वनाधिकारियों के असमर्थता व्यक्त करने पर नजीबाबाद लौट रहे वन अधिकारियों का काफिला रोककर किसानों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम रम्या आर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार सार्थक चावला व राजकुमार ने वनाधिकारियों के वाहनों को रोककर प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन के समझाने पर प्रदर्शनकारी किसानों ने डीएम की उपस्थिति पर जिला मुख्यालय पर वनाधिकारियों से वार्ता की सहममि पर जाम खोलकर वनाधिकारियों के वाहनों को मुक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें