फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बरूकी - फाल्ट ठीक करने गए दो लाइनमैन गुलदार देख खंभे पर चढ़े

Fri, 04 Aug 2023 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव शादीपुर में गुलदार को देखकर  विद्युत पोल पर चढ़े लाइनमैन स्रोत वायरल वीडियो
विज्ञापन
- गांव वालों ने आकर गुलदार को भगाया, फिर दोनों को उतारा
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, शादीपुर का बताया गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरूकी (बिजनौर)। गांव शादीपुर में विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गए दो लाइनमैन खंभे पर चढ़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को भगाया। करीब 40 मिनट बाद दोनों लाइनमैन नीचे उतरे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शादीपुर क्षेत्र का यह पूरा घटनाक्रम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव शादीपुर के पास विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया था। शुक्रवार दोपहर शादीपुर विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन पिंटू कुमार और रिंकू सिंह विद्युत लाइन का फाल्ट तलाश करते खेतों में घूम रहे थे। शादीपुर निवासी सोमपाल सिंह के खेत में उन्हें गुलदार नजर आया। गुलदार को देखकर दोनों लाइनमैन पास में ही खड़े खंभे पर चढ़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेतों में मौजूद किसानों के साथ ही अन्य ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़े। इस दौरान गुलदार खंभे के आसपास चक्कर लगाता रहा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। तब कहीं जाकर लगभग 40 मिनट बाद दोनों लाइनमैन खंभे से नीचे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें