फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सोफतपुर बिजली पर दिया धरना, विद्युत अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासन पर किसानों का धरना खत्म
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने सोफतपुर बिजलीघर पर विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। जेई के 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
शुक्रवार को भाकियू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सोफतपुर बिजलीघर पर पहुंचे और विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि बिजलीघर से टाउन फीडर का शेड्यूल 18 घंटे और कृषि पोषक फीडर का शेड्यूल 10 घंटे हैं। किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने भीषण गर्मी को देखते हुए टाउन फीडर को 18 घंटे बिजली देने की मांग की। घरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे एसडीओ पीयूष दीक्षित और जेई दीपक कुमार ने किसानों को 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति देने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरने पर राजवीर सिंह, कुलबीर सिंह, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, श्याम सुंदर, राजीव राठी, रोहित कुमार, विपिन, मोंटी, बंटी, देव कुमार, विक्रम सिंह, अनुज, मोहित, जिले सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद में अनियमित विद्युत कटौती और कम वोल्टेज से लोग परेशान रहे। घरों में बैठे लोगों से लेकर दुकानों पर छोटे-बड़े व्यापारियों को दोपहर में विद्युत कटौती के दौरान भीषण गर्मी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें