फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया के लिए धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

कोतवाली देहात। किसान सेवा सहकारी समिति बरुकी में हुए घोटाले के कारण खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने सहकारी समिति पर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों किसान किसान सेवा सहकारी समिति पर पहुंचे। किसानों की मुख्य मांग थी कि समिति में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। विकास चौधरी ने कहा कि समिति में हुए घोटाले के कारण किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हुए हो पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों को अविलंब खाद उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि सोसायटी के एमडी की कोरोना से मौत के बाद से सोसाइटी का कामकाज सुचारु ढंग से नहीं चल रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धूम सिंह, कोमन सिंह, मोहित कुमार, नितिन, ऋषिपाल सिंह, कालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें