फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हक के लिए एकजुट हों किसान : राकेश टिकैत

Fri, 29 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती के चमरौला में किसानों से वार्ता करते राकेश टिकैत। संवाद
विज्ञापन
नांगलसोती। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होकर किसानों को अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौधरी राकेश टिकैत गांव लालपुर मान में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान के चाचा की आरिष्टी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज को कम करना चाहिए, क्योंकि परिवार का सदस्य चला जाता है और हम लोक दिखावे में मृत्यु भोज को बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रथा गलत है, इससे बचना चाहिए। इसके बाद गांव चमरौला में प्रदेश सचिव दिनेश कुमार के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं, जिससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। सरकार पूंजीपतियों के दवाब में काम कर रही है। किसानों को एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान, दिनेश कुमार, बाबूराम तोमर, नरदेव सिंह, जितेंद्र पहलवान, सुनील कुमार, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अंबरीश, देवराज चौहान, सरदार सुखचैन सिंह, इंतजार अहमद, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें