फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने दी तहरीर

Fri, 29 Aug 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। मोहल्ला मिर्दगान निवासी ललित (28) पत्नी फूल सिंह की बुधवार की रात मौत हो गई। मृतका के भाई ने मौत पर प्रश्न उठाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम राजपुरा थाना मंडावली निवासी मंगत सिंह की पुत्री ललित की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व मोहल्ला मिर्दगान निवासी फूल सिंह के साथ हुई थी। ससुराल वालों के अनुसार विवाह के बाद से ही ललित बीमार रहती थी। इलाज कराने के बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार देर रात अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर ललित की मौत हो गई। मृतका के भाई ने मौत को संदिग्ध बताते हुए झालू चौकी पर तहरीर दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें