धामपुर। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने किसानों को सुझाव दिया है कि वह 0238 प्रजाति को अपने खेतों से खत्म कर दें। इससे बसंतकालीन गन्ने की बुवाई न करें। यह प्रजाति भयंकर रेड राॅट बीमारी आ जाने के कारण फेल हो गई है। इसके स्थान पर कई अन्य विकसित प्रजातियां संचालित हैं। नई प्रजातियों से गन्ने की बुवाई करें।
धमपुर चीनी मिल में गाना और चीनी मिल के अधिकारियों की बैठक में उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि बसंत कालीन बुवाई में गन्ना पर्यवेक्षक गांवों में जाकर किसानों को गन्ना प्रजाति सीओ 0238 के बारे में जानकारी दें। बताएं कि इस प्रजाति में रेड रॉट रोग के आने से बुवाई न करें। इसके विकल्प में अन्य नवीनतम प्रजातियां सीओएस 13235, सीओएलके 14201, सीओ 15023, 0118, 98014 की प्लांटिंग कराएं।
उन्होंने अधिकारियों को विभागीय पौधशालाओं, अन्य प्लांट में सुरक्षित बीज का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने, गन्ना समिति में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के प्रयोग करने के लक्ष्यों की पूर्ति की गहन समीक्षा की। निर्देशित किया कि कार्ययोजना के अनुसार गन्ना प्रजाति 0238 के विस्थापन बसंतकालीन बुवाई में सुनिश्चित कर लें। इससे पहले जिला गन्ना अधिकारी ने ड्रिप सिंचाई, पौधशालाओं के बीज प्रमाणीकरण, बीज उपचार हेतु फंगीसाइड, ट्राइकोडर्मा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे, विशेष सचिव मनोज कुमार, गन्ना जीएम शुगर मिल धामपुर ओमवीर सिंह, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।