धामपुर में गन्ने के प्लॉटों का निरीक्षण करते प्रदेश के अपर गन्ना आयुक्त डा. वीबी सिंह, अन्य गन्ना ?
- फोटो : DHAMPUR
गन्ने की वैज्ञानिक विधि से खेती करें किसान : डॉ. वीबी सिंह
धामपुर। प्रदेश के अपर गन्ना आयुक्त नोडल ऑफिसर डा. वीबी सिंह ने शुक्रवार को गन्ना विभाग और चीनी मिल के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर गन्ने के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि वे गन्ने की बढ़िया उपज लेने के लिए वैज्ञानिक विधि से खेती करें।
कहा कि जो किसान तकनीकी विधि से खेती कर रहे है, उन्हें मोटा मुनाफा हो रहा है। सहफसली गन्ने की खेती ने किसानों को सिर से बैठा कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र के गांव नंगला और हैजरी का भ्रमण किया और पांच प्रजातियों के खेतों को देेखा। इन खेतों में किसानों की ओर से ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई की गई है। अपर गन्ना आयुक्त ने मिल की ओर से तैयार बीज नर्सरियों का स्थलीय निरीक्षण किया। धामपुर शुगर मिल की ओर से स्वयं सहायता समूहों शामिल महिलाओं को वाटर प्यूरी फायर, आरओ, सेनेटरी पैड, वेडिंग मशीन, चश्मे, मास्क आदि वितरित किए। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद अमर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, चीनी मिल उपाध्यक्ष एमआर खान, शुगर मिल धामपुर उप महाप्रबंधक गन्ना ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।