फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: केले और मक्का की खेती अपनाएं किसान

Fri, 18 Jul 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते कृ​षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
विज्ञापन
नजीबाबाद। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को गन्ने के विकल्प में केले और मक्का की खेती को बढ़ावा देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन की खेती अनाज के मुकाबले बेहतर उत्पादन और मुनाफा देने वाली फसलें हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा नेता राजीव अग्रवाल के आवास पर मीडिया से वार्ता में कहा कि देश में कृषि विकास ने ऊंचाइयां छुई हैं। किसानों को कृषि उपज का बेहतर लाभ मिला है। पीएम धन धान्य कृषि योजना को मंजूरी मिलने को कृषि मंत्री ने लघु एवं सीमांत किसानों के लिए वरदान बताया। कृषि मंत्री ने शरद कालीन गन्ने के साथ आलू, हल्दी, अलसी आदि की खेती से आमदनी बढ़ाने की किसानों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य वाली चीनी मिलों को शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगराध्यक्ष नकुल अग्रवाल, अभिषेक यादव, संजय सैनी, बिट्टू भटनागर, सीमा कर्णवाल, सुविधा भटनागर, गीता केसले, निखिल शर्मा, परविंदर सिंह, आशीष राजपूत, नरेंद्र पारचा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें