फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कलक्ट्रेट में गरजे किसान, नारेबाजी कर निकाला जुलूस, महापंचायत हुई

Tue, 22 Oct 2024 05:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आदमखोर गुलदार और बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आयोजित महापंचायत में किसान खूब गरजे। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करने और बिजली की समस्या का भी मुद्दा किसानों ने उठाया।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। अफसरों ने समस्याओं के निदान का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
सोमवार को भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में सेंट मेरीस चौराहे पर एकत्र हुए। जहां से ट्रैक्टर और गाड़ियों से किसान जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों के काफिले की वजह से स्टेशन चौराहा पर जाम की स्थिति बन गई।
किसानों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर महापंचायत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुलदारों के हमलों में मारे जाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन गुलदारों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। कहा कि पेराई सत्र शुरू होने वाला है मगर अभी तक पिछले सत्र का भी गन्ना भुगतान बाकी है।
विज्ञापन

महापंचायत में पहुंचे एसडीएम, डीएफओ, डीसीओ, बिजली विभाग के अधिकारियों और चीनी मिलों के अफसरों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। जिसमें गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटरों पर रोक लगाने की मांग की गई।
साथ ही बकाया भुगतान दिलाने और एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने, नरभक्षी गुलदार से जन जीवन की रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की गई।
बुजुर्ग किसानों और मजूदरों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन, कर्ज माफी और टोल प्लाजा किसानों के लिए फ्री करने आदि समेत 13 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, चौधरी सतबीर सिंह, रामकुमार सिंह, जग्गन अली, डॉ. अरुण कुमार, गौरव चौधरी, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, परवेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें