फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया लेने के लिए पांच ही दुकानों पर पहुंच गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया लेने के लिए सुबह पांच बजे ही पहुंच गए किसान
विज्ञापन

अफजलगढ़। यूरिया की किल्लत से क्षेत्र का किसान अभी भी जूझ रहा है। उसे पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गोदामों पर यूरिया आने जानकारी मिलते ही पर यूरिया खाद लेने के लिए सुबह गोदाम खुलने से पहले ही किसानों की भारी भीड़ लग गई। इसके अलावा खाद की निजी दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सोमवार को सहकारी समिति के गोदामों पर यूरिया आने के बाद विभिन्न गांवों से सुबह पांच बजे से ही किसान आने शुरू हो गए। देखते ही देखते किसानों की गोदाम पर भारी भीड़ लग गई। फुहार पड़ने के बावजूद किसान खाद लेने के लिए डटे रहे। किसानों को यूरिया लेने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल गए। किसान लोकमन, राजेश हरदत्त, जितेंद्र , राजवीर, आदेश, परवेंद्र तथा वीर सिंह आदि का कहना है कि गोदाम व निजी खाद की दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद न आने के कारण उन्हें जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों का यह भी कहना कि यह समय फसलों में खाद पानी देने का है। पानी तो उन्हें मिलने लगा मगर उन्हें आवश्यकतानुसार खाद न मिलने पर फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ेगा। किसानों ने जरूरत के हिसाब से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। कादराबाद किसान सहकारी समिति के एमडी मदन सिंह का कहना है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों की आवश्यकता अनुसार खाद वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें