फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नहरों में पानी छोड़ने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने नहरों में पानी छोड़ने की मांग उठाई
विज्ञापन

बिजनौर। फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले पदाधिकारी व किसान एडीएम अरविंद कुमार से मिले। उन्हें संगठन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि नहरों में तुरंत पानी छोड़ा गया तो 20 अप्रैल को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में पदाधिकारी व किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने नहरों में पानी छोड़े जाने सहित किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं के निदान की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नहरों में पानी न होने के कारण किसान फसलों की सिंचाई करने में असमर्थ हैं। गेहूं की फसल कटने के उपरांत अगली फसल बोने के लिए खेतों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी की अति आवश्यकता है। सिंचाई विभाग की किसानों के प्रति उदासीनता को देखते हुए संगठन 20 अप्रैल को कलक्ट्रेट में धरना देगा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पद्म सिंह, मंडल प्रभारी जगन अली, युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें