किसानों ने जगह-जगह लगाया जाम
चांदपुर/अफजलगढ़/हल्दौर/नींदड्ू। तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं धनौरा रोड पर बबनपुरा पुलिस चौकी के पास जाम लगाया। अपनी मांगों के लेकर एक ज्ञापन एसडीएम, सीओ को दिया।
शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने चांदपुर में कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर धनौरा रोड पर बबनपुरा पुलिस चौकी के पास जाम लगाया। कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रास्ता जाम किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य व पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सुचित को दिया। ज्ञापन में किसान हित में तीनों कृषि कानून को वापस लेने, एमएसपी को कानून बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामपाल सिंह, महीपाल सिंह, मुखिया रामफल सिंह, शीशपाल सिंह, अरुण, राजवीर, वरुण गुर्जर, कामरेड अमर सिंह, रोहिताश सिंह राठी, ऋषिपाल सिंह, नरेश प्रधान, अजय सिंह मौजूद रहे।
अफजलगढ़ में जसपुर तिराहे पर किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे धरना तथा जाम के बाद भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ सुनीता दहिया को सौंपा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, मदन राणा, अजबिंदर सिंह, गुरविन्दर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, चिरंजीलाल, ज्ञान सिंह, मोहम्मद जैद, विजेंद्र सिंह, इस्माइल तुर्क तथा राणा सिंह उपस्थित रहे।
हल्दौर में बाल किशनपुर चौराहे पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर सिंह की अगुवाई में किसानों ने जाम लगाया। किसानों ने थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। जाम लगाने वालों में जसवंत सिंह, हुकुम सिंह, मुनिदेव कुमार, कायम जैदी, आफाक हुसैन, युवराज सिंह, प्रीतम सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, साहब सिंह, दयाराम सिंह, जसराम सिंह शामिल रहे।
नींदडू़ में नूरपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित अथाई शेख-मनकुआ चौराहे पर भाकियू अराजनैतिक एवं भाकियू भानू गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक सड़क जाम कर धरना दिया गया। किसानों ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह व सीओ अजय कुमार अग्रवाल धरना को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में दुष्यंत कुमार, हरिराज सिंह जाट, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, कविराज सिंह, देवराज सिंह, कुशल पाल सिंह, हाजी अनीस, निजामुद्दीन, शब्बीर अहमद, विजयपाल सिंह, अवनीश शेखावत, हाजी सईद, आबिद, असलम, मुफीज, समरपाल, अरविंद, सुरेंद्र, पद्म, जयदेव व चंद्रपाल शामिल रहे।
- परेशान रहे लोग
सड़क जाम के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। धरना स्थल से काफी दूर रुके वाहनों में सवार यात्रियों को पैदल गुजरना पड़ा। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ पैदल गुजरीं, तो कई महिलाओं को अपने सिर पर सामान रखकर गंतव्य तक पैदल जाना पड़ा।