फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली बिलों में गड़बड़ी पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू महात्मा टिकैत ने बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर खाईखेड़ी बिजलीघर पर धरना दिया। प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सुखविंदर सिंह ने बताया कि विद्युत निगम किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। जिन उपभोक्ताओं का बिल 400 से 500 रुपये प्रतिमाह आता था, उनका बिजली बिल लगातार बढ़ा हुआ आ रहा है। किसान गड़बड़ी को सुधारने के लिए विद्युत निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। अधिकारी किसानों पर बकाया बिल की वसूली का दबाव बना रहे है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने पर जितेंद्र हुड्डा, चौ. राजवीर सिंह, शहजाद मलिक, कुलदीप मोर, मो. रजा, रामोद कुमार, मो. इरफान, ऋषिपाल, गोपी सिंह, मुन्नू सिंह, दिलशाद, शराफत हुसैन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें