बिजनौर में गन्ना समिति में राष्ट्रीय किसान यूनियन की पंचायत में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्त
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान यूनियन की बुधवार को बिजनौर गन्ना समिति में पंचायत हुई। पंचायत में किसान नेताओं ने भारत अमेरिका के व्यापार समझौते का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा गया। राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर ने कहा कि सरकार किसान विरोधी काम न करें और बिल पर हस्ताक्षर न करे। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। कहा कि कृषि प्रधान देश में 87 प्रतिशत सीमांत किसान है, जो पशुपालन पर जीविका के लिए निर्भर हैं। ऐसे किसान दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पंचायत में ललित चौहान, अर्जुन सिंह, इकबाल, रजत मलिक, बीरबल सिंह, रियाजुद्दीन, हुकम सिंह, अशोक राजपूत, कपिल प्रधान, अमित राणा आदि रहे।