फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने धरने पर अफसरों को अपने बीच बैठाया

विज्ञापन
स्योहारा गन्ना समिति में भाकियू की सभा को संबोधित करते ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसानों ने धरने पर अफसरों को अपने बीच बैठाया
विज्ञापन

स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन की गन्ना समिति में हुई मासिक बैठक किसानों की ज्वलंत समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। बैठक में पहुंचे बिजली एसडीओ, गन्ना सचिव, बीडीओ, ब्लाक के अधिकारियों को किसानों ने घंटों अपने बीच बैठाकर रखा। काफी जद्दोजहद के बाद अफसरों के आश्वासन पर किसान शांत हुए। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने अपने अपने विभागों समस्याओं के समाधान के लिए 20 दिनों समय मांगा। बिजली बिल बकाया पर किसी भी किसान के नलकूप का कनेक्शन नहीं काटने की बात कही। किसानों के गन्ना सट्टे संबंधित जो त्रुटियां हैं, उनको जल्द दूर करने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने दो टूक कहा जिस विभाग के अधिकारी किसानों के काम करने में लापरवाही करेंगे, उनको दफ्तरों में बैठने नहीं दिया जाएगा। साथ ही 12 सितंबर को धामपुर तहसील में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की। आलोक सिंह के संचालन में हुई बैठक में गजराम सिंह, हरिओम यादव, अवनीश कुमार, अमित चौधरी, मुकेश फौजी, भूपेंद्र सिंह, बबलू सिंह, महेश यादव, नरेंद्र चौहान, योगेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें