फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सुंघाकर ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा सुंघाकर ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गए बदमाश
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना कोल्हू पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली को बदमाश चोरी कर ले गए जबकि कोल्हू पर सो रहे ट्रैक्टर स्वामी के भाई को नशा सुंघा दिया। ट्रैक्टर चोरी कर ले जाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने के बाद मुजफ्फरनगर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस तलाश में लगी है।
विज्ञापन

शनिवार को हेमराज कॉलोनी निवासी संजन कुमार शाह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमेें कहा गया कि बैराज रोड पर काली माता मंदिर के पास उसका गन्ना कोल्हू है। शुक्रवार रात कोल्हू पर उसका भाई रंजन शाह और दिपांकर सो रहे थे। कोल्हू पर ही ट्रैक्टर ट्राली खड़ा हुआ था। रात में बदमाश कोल्हू पर पहुंचे और वहां सो रहे उसके भाईयों को नशा सुंघा दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर -ट्रॉली चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक बाइक चोरी कर ली गई। होश आने पर रंजन ने उसे सूचना दी। मामले की खबर पुलिस को दी गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस ने दो जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली देवल की ओर गई है। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें