फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने डीसीओ, बिलाई मिल के जीएम को बनाया बंधक

Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले जिलाध्यक्ष - बकाया भुगतान आधा ले आओ, डीसीओ एवं जीएम को ले जाओ
विज्ञापन

- बकाया भुगतान, बिजली की समस्या, गुलदार पकड़ने के मामले में गुस्साए किसान
- घंटों चली वार्ता के बाद 14 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर शांत हुए किसान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिलाई चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली की विभिन्न समस्याओं, गुलदार पकड़ने आदि को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर पहुंचे जीएम, डीसीओ को आंदोलित किसानों ने अपने बीच बैठाकर बंधक बना लिया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का आधी धनराशि ले आओ और इन बंधक अफसरों को ले जाओ। किसान नेताओं ने मिल अफसरों को खूब खरी खोटी सुनाई। घंटों की जद्दोजहद के बाद बिलाई मिल के बकाया में से 14 करोड़ रुपये का भुगतान करने व शेष जल्द करने के आश्वासन पर किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले अनेक किसान बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां पंचायत शुरू कर दी। पंचायत में वक्ताओं ने बिलाई चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, बिजली की समस्या, गुलदार के लगातार हमलों, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, आगामी सीजन में 450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य भुगतान आदि मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने कहा कि बिलाई चीनी मिल बकाया भुगतान करें, वरना हमारे क्रय केंद्र अन्य मिल को आवंटन करें। वक्ताओं ने पंचायत को धरने पर बदल दिया।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी धरने पर पहुंचकर उनकी मांगों को नहीं मानते है, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इस बीच धरने पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, जीएम परोपकार को अपने बीच बैठाकर बंधक बना लिया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि बकाया भुगतान की आधी धनराशि ले आओ और डीसीओ व जीएम को रिहाकर ले जाओ। कहा कि सरकार महकमे किसानों के साथ ऐसे ही कर रहे हैं। कहा कि संगठन किसानों को उत्पीड़न नहीं होने देगा। बिजली के अफसरों ने पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनकर निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने पर राजपाल सिंह भगत, देवेंद्र बिट्टू, रोहित कुमार राठी, प्रदीप चेयरमैन, संदीप प्रधान, महेंद्र सिंह, संजीव सिंह, भोगेंद्र सिंह, राकेश कुमार, ठाकुर नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें