फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत के बाद गाजीपुर बार्डर रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत के बाद गाजीपुर बार्डर रवाना हुए किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान बिजनौर में आयोजित महापंचायत के बाद गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। नजीबाबाद के गांव कमालपुर खाईखेड़ी, करमसखेड़ी, बड़ा पैमार, खानपुर, बौरेकी, गुनियापुर, गजरौला पाईंमार सहित कई गांव के किसान भाकियू नेता बाबूराम तोमर के नेतृत्व में सोमवार को बिजनौर में आयोजित महापंचायत के लिए रवाना हुए। नजीबाबाद क्षेत्र से किसान नेता हरप्रीत सिंह संधू, सरदार इकबाल सिंह, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, निर्मल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल हुए। उधर साहनपुर क्षेत्र के किसान नेता विरेश राणा, प्रशांत कुमार, मास्टर करण सिंह, नितिन, रवित, मंथन सिंह, जसविंदर सिंह, मुन्नू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से महापंचायत में पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें