बिजनौर से मेरठ के लिए रवाना होते किसान।
बिजनौर। मेरठ में कमिश्नरी के घेराव के लिए जनपद से काफी संख्या में किसान बसों एवं निजी वाहनों से रवाना हुए। सुबह के समय नुमाइश ग्राउंड से बुजुर्ग किसानों ने बसों व गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों ने अपनी मांगों के हकों के समर्थन में नारेबाजी की।
सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन की ओर से शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी का घेराव प्रस्तावित है। कमिश्नरी घेराव को सफल बनाने के लिए जिले से काफी किसान रवाना हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। किसान परेशान है। मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि संगठन किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देेगा। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, कुलदीप सिंह लक्ष्मी नारायण शर्मा, राजेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह संधू, कविराज सिंह, संजीव कुमार, धर्मेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।