फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बीमा योजना का विरोध

Tue, 02 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना के विरोध में भाकियू (भानु) से जुड़े किसानाें ने किसान सेवा सहकारी समिति नांगल में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, जिला महासचिव वीर सिंह एवं रणधावा सिंह के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता किसान सेवा सहकारी समिति नांगलसोती पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि बीमा योजना जबरन थोपी जा रही है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाकर किसानों का शोषण कर रही है।  इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने इस योजना को बंद करने की मांग की। योजना के विरोध में 20 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नांगल थानाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह, समिति सचिव विज्ञान प्रकाश को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में रोहिताश सिंह, सुधीर कुमार, टीकम सिंह, रामकुमार, रामकिशन, डोरीलाल, धर्मपाल सिंह, मो.उस्मान, पवन कुमार, महिपाल, शिवकुमार, ओमकार आजाद, ऋषिपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें