फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर - 2027 तक किसानों की आय होगी दोगुनी : संजय आर भूसरेड्डी

Mon, 06 Feb 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों का महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भ
विज्ञापन
- धामपुर चीनी मिल में शीरा डिस्टलरी और 155 टन के बॉयलर का उद्घाटन
विज्ञापन

- गन्ना विकास व आबकारी के अपर मुख्य सचिव बोले - किसानों, इकाइयों में आया सुधार
फोटो एक

धामपुर (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश शुगर उद्योग एवं गन्ना विकास व आबकारी के अपर मुख्य सचिव संजय आर. भूसरेड्डी ने कहा कि 2017 से पहले किसानों और गन्ना इकाइयों की स्थिति बेहद खराब थी। अब सुधार आया है। 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य था। 2027 तक किसानों की आय निश्चित ही दोगुना हो जाएगी। अब चीनी मिलों की ओर से गन्ने के रस से एथलॉन भी बनाया जा रहा है। जिससे चीनी इकाइयों के साथ किसानों का भी विकास हो रहा है। पहले प्रदेश में केवल 58 डिस्टलरी इकाइयां थीं। इनकी संख्या अब 98 हो गई है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड की ओर से नवनिर्मित 130 केएलपीडी क्षमता शीरा संचालित डिस्टिलरी और 155 टन के बॉयलर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह विभाग मिला था तो किसानों की अनगिनत समस्याएं थीं। अब किसानों की गन्ना पर्चियों, गन्ना सर्वे की शिकायतें नहीं आती हैं। उन्होंने किसानों की आमदनी को 2022 तक दुगुना करने के लिए कई योजनाएं चलाईं, फिर भी आय को दुगुना तो नहीं कर सकें, लेकिन पौने दो जरूर हुई है। अब 2027 तक पौने दो आय को दोगुुना करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

प्रदेश की 24 करोड़ आबादी में से छह करोड़ लोगों का रोजगार गन्ने से जुड़ा है। प्रदेश में 120 चीनी मिल चल रही हैं। 75 चीनी मिल ऐसी हैं जो किसानों को तीन से 14 दिन के भीतर भुगतान दे रही हैं। बाकी चीनी मिलों की स्थिति सुधारने के लिए डिस्टलरियों की स्थापना कराई जा रही है। चीनी मिल बिजली उत्पादन करने के साथ अब पोटाश व एथनॉल का उत्पादन कर रही हैं। पूरे भारत में सबसे ज्यादा एथनाॅल का उत्पादन उत्तर प्रदेश में हुआ है। डीएसएम ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय ने भी विचार रखे।
खुशहाल हैं जिले के गन्ना किसान
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि आज प्रदेश में गन्ना किसान खुशहाल हैं। चीनी मिलों की स्थिति भी सुधरी है। किसानों को समय से भुगतान हो रहा है। बिजनौर के किसान मेहनतकश हैं। किसान प्राकृतिक खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जनपद बिजनौर सांस्कृतिक, सामाजिक, भौतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से बहुत अच्छा जिला है और एनसीआर के नजदीक है। यह महात्मा विदुर की धरती है। पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत अच्छा जनपद हैं। इस मौके पर डीएसएम ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव गोयल, सीईओ अनंत पांडेय, सुनील कुमार मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता, ओमवीर सिंह, मनोज कुमार चौहान, एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार गोपेश तिवारी, सीओ इंदू सिद्धार्थ, सीओ अफजलगढ़ सरवम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


दो स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया
अपर मुख्य सचिव इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मंच से सम्मानित किया। इनमें गांव नैंसीवाला की रानी लक्ष्मी बाई व परमावाला में श्रीराम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हैं। बताया गया कि इन दोनों के समूहों की महिलाओं ने गन्ने की सिंगल बड से गन्ने की छह लाख पौधों को तैयार कर किसानों को बेचा है। वसंतकालीन गन्ने की बुवाई के लिए नर्सरी को तैयार कर रही हैं। जिले के पांच किसानों रितुराज, विनीत बंसल, लक्ष्य त्यागी, समरपाल सिंह, विनोद कुमार को प्राकृतिक खेती करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें