फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - तौल लिपिकों ने गन्ना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Mon, 06 Feb 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती में प्रदर्शन करते बरकातपुर चीनी मिल के तौल लिपिक।
विज्ञापन
- उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों का धरना जारी
विज्ञापन

फोटो-05एनजेडबी06ए और 06बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। बरकातपुर चीनी मिल के तौल लिपिकों ने मांगों का ज्ञापन गन्ना आयुक्त को सौंपा। गन्ना आयुक्त के आश्वासन के बाद भी तौल लिपिकों ने धरना समाप्त नहीं किया। तौल लिपिक मिल अधिकारियों के धरनास्थल पहुंचने और मांगों के संबंध में वार्ता करने पर अड़े हैं।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों ने रविवार को चौथे दिन भी गांव असलमपुुर जोझा के पास धरना प्रदर्शन किया। गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी के धामपुर पहुंचने की सूचना पर तौल लिपिकों ने बस से धामपुर जाने की योजना बनाई, लेकिन नांगलसोती पुलिस ने उन्हें मौके पर ही रोक दिया। इसके बाद तौल लिपिकों का एक प्रतिनिधिमंडल धामपुर चीनी मिल पहुंचा और गन्ना आयुक्त संयज भूसरेड्डी को ज्ञापन सौंपा। गन्ना आयुक्त ने तौल लिपिकों को मांगों के संबंध में आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

तौल लिपिकों का कहना था कि जब तक मिल मिल अधिकारियों घटनास्थल पहुंचकर मांगों के संबंध में वार्ता नहीं करेंगे तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। रविवार को धरना प्रदर्शन में अंकित वर्मा, साजन कुमार, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, शिवांशु, विपुल कुमार, सुनील चौहान, दिनेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

- कोट
तौल लिपिकों के प्रदर्शन से मिल का कोई संबंध नहीं हैं। मिल के अन्य स्टॉफ को गन्ना क्रय केंद्रों पर भेजकर तौल कराई जा रही है - विकास पुंडीर, गन्ना महाप्रबंधक, बरकातपुर चीनी मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें