फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने चीनी मिल के जीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Jun 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में चीनी मिल के जीएम को ज्ञापन सौंपते किसान।
विज्ञापन
- चीनी मिल के विस्तारीकरण के लिए जीएम से मिले किसान
विज्ञापन

फोटो - 26एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसान सहकारी चीनी मिल प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की। किसानों ने एसडीएम को नांगलसोती में शवदाह गृह बनाने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुखजिंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह से मिला। किसानों ने बताया कि अक्तूबर 2017 में मुख्यमंत्री ने किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाकर पांच हजार टीसीडी करने और 27 मेगावाट बिजली उत्पादन कराने का आश्वासन दिया था। इसे पांच वर्ष बाद भी पूरी न होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों का कहना था कि युवा प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन चीनी मिल का विस्तारीकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रधान प्रबंधक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर तत्काल चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की। किसानों ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को भी ज्ञापन सौंपा, जिसमें नांगलसोती के गंगा घाट क्षेत्र में शवदाह गृह बनाने में वन विभाग के बाधक बनने की जांच कराने की मांग की। किसानों का कहना था कि वन और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच के बाद तय की गई भूमि पर शवदाह गृह का निर्माण वन विभाग द्वारा रुकवाना उचित नहीं है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सिंह, भोपाल सिंह राठी, सुनील कुमार, इरशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें