फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति के किसानों ने केंद्र सरकार पर कृषि व्यवस्था, किसानों और मजदूरों की अनदेखी का आरोप लगाया। तहसील में विरोध प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपनिरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के जिलाध्यक्ष रंधावा सिंह ने किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन पर चिंता व्यक्त की। रंधावा सिंह ने कहा कि मालन नदी खैरूल्लापुर क्षेत्र में शनि मंदिर से दोएज वाली तक संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से आवाजाही में परेशानी होती है। किसानों ने लोनिवि और प्रशासन से संपर्क मार्ग निर्माण की मांग उठाई। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान और मजदूरों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कृषि उपज की लागत बढ़ने और फसलों का वाजिब दाम किसानों को न मिलने के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। किसानों ने मुख्मंत्री के नाम ज्ञापन उपनिरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानून वापस लेने, गन्ने के दामों में बढ़ोतरी करने, बिजली की बढ़ी कीमतों को वापस लेने सहित अनेक मांगें शामिल थीं। किसानों के प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, राजकुमार, नजाकत अली, रामकुमार सहित किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें