फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की तौल न होने से किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की तौल न होने से किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव तुरतपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी किसानों के धान की तौल होने को तैयार नहीं है। इससे क्षुब्ध भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम से शीघ्र तौल शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा धान तौल न होने से उनके घर पर ही रखा है। किसानों के तुरतपुर धान क्रय केंद्र संचालकों का घेराव व अगले दिन किसानों के विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी धान की तौल नहीं शुरू की गई है। इससे किसान परेशान हैं और धान न बिकने के कारण वह आर्थिक रूप से परेशान हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं दर्शन सिंह फौजी, मुखत्यार सिंह, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजबिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, राजेंद्र सिंह तथा चिरंजीलाल आदि किसानों का कहना है कि बार बार मांग करने व अफसरों के आश्वासन के बाद भी तौल नहीं हो रही है। बुधवार को तौल कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन तौल नहीं हुई। कहा यदि शुक्रवार तक तौल नहीं हुई तो वह अफल़गढ़ तिराहे पर धान का ढेर लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें