फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में भाकियू संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कई पदाधिकारी व किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने गत पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, चालू पेराई सत्र में गन्ना मूल्य घोषित करने, गन्ना भुगतान डिजिटल कराने, पराली कम्पोस्ट की उचित व्यवस्था कराने, ट्रैक्टर-ट्राली पर जुर्माना लगाने के आदेश को वापस लेने, फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलानेे आदि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम व समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुरपाल सिंह, नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, वीर सिंह डबास, तुषार, रोहित राणा, कोमन सिंह, जयसिंह, दिनेश चौधरी, संजीव कुमार, डालचंद प्रधान, सुमित, नीटू, संदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें