फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैरिकेडिंग-घेराबंदी तोड़ कलक्ट्रेट में घुसे किसान

Sat, 10 Aug 2024 05:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में कलक्ट्रेट के अंदर जाने के बाद बेरीकेटिंग हटाते किसान और उन्हें रोकती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। किसानों की तमाम समस्याओं के लिए भाकियू ने शुक्रवार को बिजनौर शहर में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। जिसे लेकर पुलिस ने कलक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया। मगर किसानों ने पुलिस की घेराबंदी और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बीच किसान ट्रैक्टरों के संग कलक्ट्रेट में दाखिल हो गए। किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों की तमाम समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू टिकैत के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारी और किसान ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचे। किसानों के ट्रैक्टरों को कलक्ट्रेट की ओर जाने से रोकने के लिए नुमाइश ग्राउंड के पास बैरियर लगा दिए गए थे। ट्रैक्टरों पर सवार किसान इस बैरियर को आगे बढ़ते हुए कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंच गए।
कलक्ट्रेट के गेट पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ भरत सोनकर, शहर कोतवाल उदय प्रताप समेत भारी पुलिस बल मोर्चा संभाले हुए था। जहां किसानों को ट्रैक्टर के संग कलक्ट्रेट में दाखिल होने से रोकने का प्रयास किया गया। इस बीच किसानों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हो गई। बैरिकेडिंग तोड़ते हुए किसान कलक्ट्रेट में घुस गए। ट्रैक्टरों के रोकने के प्रयास में सीओ भरत सोनकर के हाथ में चोट भी लगी।
विज्ञापन

किसानों के गुस्से को देखते हुए पुलिस पीछे हट गई। इसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने पहुंचे एडीएम प्रशासन विनय कुमार को किसानों ने पहले वापस भेज दिया। किसानों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया और माफी मांगने की मांग पर अड़ गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद किसान शांत हुए। इसके बाद किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।

- किसानों उठाईं ये मांगें
ज्ञापन में फसलों की एमएसपी गारंटी का मुद्दा उठाया। वहीं ट्यूबवेल पर वर्तमान सत्र का बिजली बकाया माफी के नाम पर पंजीकरण के साथ मीटर लगाने की तैयारी को उठाया। बिलाई चीनी मिल से बकाया भुगतान कराने, आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़वाने और चकबंदी के मुकदमे कई कई वर्षों से चलने का मामला उठाया। चांदपुर खादर क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ आने पर किसानों की फसल चौपट होने की बात रखी। रावली ब्रह्मपुरी के बीच पक्का पुल बनवाने की मांग उठाई।
- ये रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में धर्मवीर सिंह धनखड़, रामावतार सिंह, जितेंद्र पहलवान, मुकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अमित बालियान, दीपक तोमर, लक्ष्मीनारायण, डॉक्टर विजय सिंह, संदीप त्यागी, गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें