फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनियंत्रित होकर पलटी शिवभक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार घायल

Sat, 10 Aug 2024 05:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के गांव राहतपुर के निकट हाईवे पर पलटी ट्राॅली को निकालती पुलिस।
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे मार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में तीन महिला सहित चार शिवभक्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजीबाबाद के समीपुर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला रामपुर के शहजादनगर के शिवभक्त कांवड़ लेने ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार जा रहे थे। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे एनएच-74 पर गांव राहतपुर के निकट शिवभक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिला और एक व्यक्ति घायल हो गए।
सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों और अन्य शिवभक्तों को ट्रॉली से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए समीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 35 शिवभक्त सवार थे।
विज्ञापन

घायलों में जिला रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र के अताईनगर निवासी प्रीति (35) पत्नी विजय सिंह, प्रियंका (23) पत्नी धर्मपाल, धर्मपाल (26) पुत्र दोदराज, बिलासपुर थाने के कोठाजागीर निवासी काजल (20) पुत्री अनेकपाल आदि घायल हो गए। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकलवाया।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी। घायलों को उनके परिजन रामपुर क्षेत्र में उपचार के लिए ले गए हैं। अन्य शिवभक्तों को सकुशल हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें