फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गन्ना मूल्य घोषित न होने के विरोध में काले झंडे बांधकर मिल पहुंचे किसान

Fri, 15 Jan 2021 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना बकाया भुगतान न होने तथा गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं होने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजनौर चीनी मिल में पहुंचकर ट्रैक्टरों पर काले झंडे बांधे। कुछ किसान भी ट्रैक्टर पर काले झंडे बांधकर पहुंचे। इसके साथ ही 26 जनवरी को परेड में जाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों से आह्वान किया गया।

विज्ञापन


भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने जिले के कई गांवों में किसानों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि जिले से अधिक से अधिक किसानों को 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए लेकर जाया जाएगा। हर गांव से एक ट्रैक्टर व 11 लोग परेड में शामिल होंगे। भाकियू के आह्वान पर किसानों ने गन्ना मूल्य घोषित न होने के विरोध में मिलों में ट्रैक्टरों पर काले झंडे बांधकर जाना शुरू कर दिया है।

बृहस्पतिवार को बिजनौर व बिलाई चीनी मिल पर कई किसान ट्रैक्टरों पर काले झंडे बांधकर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं दीपक तोमर, शिवम बालियान, विजेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि ने बिजनौर चीनी मिल में जाकर किसानों से बात की। उन्होंने कहा कि आंदोलन किसानों के हित के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में किसी भी मंत्री का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। या तो केंद्र सरकार किसानों की आवाज सुनेगी या फिर जिले के प्रभारी मंत्री या दूसरे मंत्री, सभी का विरोध किया जाएगा। बताया कि शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों को जनता पत्र लिखेगी और कानूनों के संबंध में उनका रुख स्पष्ट करने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें